समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1 दिसंबर। साल का आखिरी माह दिसंबर शुरू हो चुका है। इस महीने देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का कामकाज चलता रहेगा।
हालाकि कई शहरों 11 दिनों से कम या ज्यादा छुट्टियां हो सकती हैं। जैसे कि पहली छुट्टी 3 दिसंबर यानी शुक्रवार को है। इस दिन सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व की वजह से सिर्फ पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 5 दिसंबर को रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है।
11 और 12 दिसंबर को क्रमश: दूसरा शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ये दो दिन साप्ताहिक अवकाश होते हैं। 18 दिसंबर को भी शिलॉन्ग में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन यू सोसो थाम की पुण्यतिथि है। 19 दिसंबर को संडे है। 24 दिसंबर को आइजोल और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को देश के अधिकतर राज्यों में क्रिसमस की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
इसके अलावा 26 दिसंबर को रविवार है। कहने का मतलब ये है कि 25 और 26 दिसंबर को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। शिलॉन्ग और आइजोल में क्रमश: 30 और 31 दिसंबर को बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। हालांकि अब बैंकिंग से संबंधित ज्यादातर कामकाज डिजिटल माध्यम से होते हैं. इसलिए बैंक बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
दिसंबर माह में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
