Site icon Samagra Bharat News website

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: पुलिया से टकराई बोलेरो, 4 की मौत

समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 3 दिसंबर। मथुरा जनपद के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण हादसा हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि इस हादसे में चार लोग घायल भी हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पुलिया से टकराने के बाद बोलेरो 2 हिस्सों में बंट गई।

इसमें सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी।

सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और रास्ते को सुचारू कराया।

Exit mobile version