समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 दिसंबर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को अपनी ही सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है।
उन्होंने कहा कि भारत में सिस्टम के कारण अधिकतम परियोजनाओं में देरी हो रही है। उन्होंंने एससीएल इंडिया 2021 सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मैं किसी के खिलाफ किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाना चाहता, लेकिन सिस्टम के कारण अधिकतम परियोजनाओं में देरी हो रही है। गडकरी ने आगे कहा कि सरकारी प्रणाली में, निर्णय नहीं लेना और निर्णय में देरी करना एक बड़ी समस्या थी।”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हर जगह निर्णय लेने में इतनी देरी होती है जिससे परियोजनाओं की लागत में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि निर्माण भारत में रोजगार के अवसर पैदा करने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। कृषि के बाद, यह हमारे सकल घरेलू उत्पाद में योगदान के मामले में दूसरे स्थान पर आता है।”
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा आरोप, बोले- सरकारी सिस्टम की वजह से है दिक्कत
Previous Articleदेश के 10 राज्यों में फिर कोरोना का प्रकोप, केंद्र ने दी चेतावनी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
