समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16दिसंबर। देश में ओमिक्रान संकट के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड संक्रमण के नए आंकड़ों को जारी कर दिया गया है। नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कुल 7,974 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 7,948 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है और इसी समय में 343 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 87,245 पहुंच चुकी है। वहीं अबतक कुल 3,41,54,879 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं मरने वालों की कुल संख्या 4,76,478 लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक कुल 1,35,25,36,986 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
बता दें कि बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के कुल 12 नए मामलों की पुष्टि की गई है। वहीं देश में कुल अबतक 73 ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के मामले महाराष्ट्र में सामने आई हैं। यहां कुल 32 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं. संभावना जताई जा रही है कि जनवरी में महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन की लहर आने की संभावना है।
कोविड अपडेट: बुधवार को मिले 7,974 नए कोरोना संक्रमित, ओमीक्रॉन के भी 12 नए मामले
Previous Articleमुझे टी20 कप्तानी छोड़ने से कभी नहीं रोका गया था- विराट कोहली
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
