समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 20 दिसंबर। मध्य प्रदेश जनजाति संग्रहालय में आयोजित तीन दिवसीय विक्र्मोत्सव का समार्ंभ “महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” की प्रस्तुति से होगा। भारत उत्कर्ष और नव जागरण पर एकाग्र तीन दिवसीय विक्रमोत्सव-2021 में विक्रमादित्य पर केन्दि्रत तीन नाटकों का प्रतिदिन प्रदर्शन सायं 7 बजे से किया जाएगा। विक्रमोत्सव-2021 में संस्कृति, पर्यटन, एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस आशय की जानकारी महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने दी।
निदेशक श्री तिवारी ने बताया कि विक्रमोत्सव-2021 के प्रथम दिवस संजीव मालवीय के निर्देशन में तैयार किया गया महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’ की प्रस्तुति होगी। यह नाट्य प्रस्तुति परम्परागत एवं डिजीटल के साथ होगी जो कला रसिकों को एक नए अनुभव से परिचय कराएगी।
विक्रमोत्सव-2021 की द्वितीय नाट्य प्रस्तुति ‘खेल माच का राजा विक्रम’ होगा। पं. ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत यह नाटक मालवा की लोक परम्परा माच पर आधारित है। विक्रमोत्सव-2021 की तीसरी एवं अंतिम प्रस्तुति ‘वारतां विकरमाजीत दी’ होगी। सुपरिचित नाट्य निर्देशक राजीव सिंह के निर्देशन में यह नाटक पंजाबी लोकसंगीत पर आधारित लोककथा पर केन्द्रीत है।
“महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” की प्रस्तुति से आरम्भ होगा आज से विक्रमोत्सव
Next Article मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
