समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22दिसंबर। संसद का शीतकालीन सत्र अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले आज बुधवार को समाप्त हो गया. सरकार ने अपने अधिकतर विधायी एजेंडे पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ लोकसभा व राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। मालूम हो कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ था और ये 23 दिसंबर तक चलने वाला था। हालांकि इसकी अटकलें पहले से ही थीं कि शीतकालीन सत्र बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकता है. क्योंकि सदन (लोकसभा) में कोई भी विधायी कार्य बुधवार यानी आज के लिए सूचीबद्ध नहीं था।
शीतकालीन सत्र में कुल 18 बैठकें हुईं। वहीं विपक्षी सदस्यों द्वारा दोनों सदनों में व्यवधान के कारण सत्र में 18 घंटे और 48 मिनट का नुकसान हुआ। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकसभा में दो दिसंबर को 204 फीसदी का रिकॉर्ड काम हुआ। इसके अलावा शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने जिस दो मुद्दे को सबसे अधिक उठाया वे थे लखीमपुर खीरी हिंसा और राज्यसभा से 12 सांसदों का निलंबन।
समय से पहले समाप्त हुआ सत्र संसद का शीतकालीन सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
