समग्र समाचार सेवा
प्रयागराज, 24दिसंबर। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हर पार्टी में दर बदल की प्रक्रिया जारी है। एक बाद एक नेता अपने सुविधा मुताबिक पार्टी को छोड़कर अन्य पार्टी मे शामिल हो रहे है। कांग्रेस को रायबरेली की विधायक अदिति सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रयागराज में भी तगड़ा झटका लगा है। तीन बार के विधायक रहे राजेन्द्र त्रिपाठी पार्टी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
राजेंद्र त्रिपाठी ने लखनऊ भाजपा कार्यालय में भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राजेन्द्र त्रिपाठी तीन बार विधायक बनने के साथ ही यूपी कांग्रेस के मंत्री भी रह चुके हैं।
गौरतलब है इससे पहले 2017 के चुनाव में पार्टी की वरिष्ठ नेता रहीं रीता बहुगुणा जोशी भी भाजपा में शामिल हो गई थीं। उनके बाद प्रयागराज में राजेन्द्र त्रिपाठी कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण थे।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक राजेन्द्र त्रिपाठी
Previous Articleउत्तर प्रदेश में युवाओं का शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, 23 हजार शिक्षक होंगे भर्ती
Next Article वैश्विक उत्सव “ क्रिसमस” या वैश्विक आपदा आमंत्रण
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
