Site icon Samagra Bharat News website

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: फेरी में आग लगने से 32 जिंदा जले, 100 से ज्यादा लोग झुलसे

A painful accident happened in Bangladesh early in the morning. At least one passenger ferry caught fire in Bangladesh on Friday

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24 दिसंबर। बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बांग्लादेश में शुक्रवार को एक पैसेंजर फेरी में आग लगने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग झुलस हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फेरी में करीब 1000 लोग सवार थे। यह हादसा राजधानी से करीब दो सौ किलोमीटर दूर झलकोटी जिले में हुआ। घटना के वक्त कुछ लोग नदी में कूद गए जिससे उनकी भी जान चली गई।

पुलिस और दमकल कर्मियों के अनुसार तड़के करीब 3 बजे जब फेरी दपडापिया इलाके में पहुंची तो उसमें आग लग गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झलकाठी के उपायुक्त मोहम्मद जोहोर अली ने कहा कि बरिशल के शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 70 लोगों को भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब तीन घंटे तक लगी आग के बीच कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

बरिशल दमकल सेवा के उप निदेशक कमल हुसैन भुइयां ने कहा कि अधिकारियों को संदेह है कि आग नाव के इंजन कक्ष में लगी होगी। दमकल की पांच इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं, लेकिन नदी पर घने कोहरे के कारण प्रयास जटिल हो गया है।

Exit mobile version