समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 जनवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को सलाह दी है कि कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं मगर घबराने की जरुरत नहीं है। आंकड़े दिखाते हैं कि अधिकतर कोविड-19 मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है, लगभग सभी मरीज हल्के या बिना लक्षण वाले हैं। केजरीवाल ने कहा कि 27 मार्च 2021 तक दिल्ली में 6,600 कोरोना के मरीज थे, जिनमें 145 मरीज वेंटिलेटर पर थे और आज ये संख्या महज पांच है। शहर में अभी कोविड के 6,360 एक्टिव केस हैं और आज 3,100 नए मामले आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कल शनिवार तक 246 मरीजों को बेड की जरुरत पड़ी है। इनमें 82 बेड ऐसे हैं जहां मरीजों की ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार 37,000 बेड की व्यवस्था करेगी।
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के आंकडे तो सीएम केजरीवाल ने इन मरीजों को घर पर ईलाज करने की दी सलाह
Previous Articleआम आदमी पार्टी में शामिल हुए गोवा के पूर्व सरपंच सिद्धेश भगत
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
