समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10जनवरी। एक बार कोरोना के मामलों में उछाल इस बात का संकेत है कि देश कोरोना के तीसरी की तरफ बढ़ रहा है। कोविड के नए मामलें जितनी तेजी से बढ़ रहे है कि अब वो दिन दूर नही जब लोगों को कोरोना की दूसरी लहर से ज्यादा क्षति का सामना करना पड़ सकता स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक बीते एक दिन में कुल 1,79,729 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 146 लोगों की संक्रमण के कारण जान चली गई है. वहीं देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर अब 3,57,07,727 पहुंच चुका है. वहीं कुल मरने वालों की संख्या 4,83,936 पहुंच चुकी है। बता दें कि एक्टिव मामलों की संख्या 7,23,619 पहुंच चुकी है. हालांकि अबतक कुल 3,45,172 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है।
देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले भी तेजी से फैल रहे हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. देश में ओमिक्रॉन के कुल 4,033 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं महाराष्ट्र में 1,216, राजस्थान में 529 मामले सामने आए हैं. बता दें कि ओमिक्रॉन के कुल 4,033 मामलों में से कुल 1,552 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं अबतक 151 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. बीते 24 घंटे में 13 लाख 52 हजार लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
कोविड अपडेट: कोरोना की तीसरी लहर की तरफ बढ़ रहा देश, पिछले 24 घंटे में मिले 1,79,723 नए मरीज
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
