समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24 जनवरी। देश में बीते कल की अपेक्षा 27,469 संक्रमण के मामले कम आए हैं। बता दें कि बीते कल 3,33,533 संक्रमण के मामले सामने आए थे। वहीं इस दौरान कुल 2,43,495 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,06,064 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि खुशी की बात यह है कि इस दौरान कुल 2,43,495 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है।
देश में कोरोना के कुल 22,49,335 एक्टिव मामले हैं। बीते कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख से अधिक लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया। इसके मुताबिक करीब 20.75 फीसदी लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यानी पिछले दिन की तुलना में कोरोना संक्रमण के मामले में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
देश में कोरोना से अबतक 3,95,43,328 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 3,68,04,145 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। कुल 4,89,848 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। इसके अलावा देश में अबतक 162 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।
कोविड अपडेट- रविवार को 24 घंटे में मिले 3.06 लाख कोरोना संक्रमित, पॉजिटिविटी रेट में हुई बढ़ोत्तरी
Previous Articleएनआईटी विधायक, श्री नीरज शर्मा ने ग्रीवेंस कमेटी में पुनः उठाया बल्लभगढ सोहना टोल रोड की जर्जर हालत का मुद्दा
Next Article भाषा बनाम राजभाषा
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
