समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 फरवरी। लोक सभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गलती कर दी, जिसके बाद लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला उचित संसदीय प्रक्रिया का पालन नहीं करने के लिए डांट लगाई। संसद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा था कि मैं सांसद को बोलने की अनुमति देता हूं। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें फटकार लगाई।
अनुमति देने वाले आप कौन: ओम बिरला
राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए ओम बिरला ने कहा, ‘यह अनुमति देने वाले आप कौन हैं? आप अनुमति नहीं दे सकते हैं, यह मेरा अधिकार है।
क्या है पूरा मामला?
संसद में राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी सरेकार पर निशाना साधा और इस दौरान उन्होंने बीजेपी सांसद कमलेश पासवान का भी नाम लिया। कमलेश पासवान ने इसका विरोध किया और अपनी सीट से बोलने लगे। यह देख राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं एक लोकतांत्रिक व्यक्ति हूं और मैं दूसरे व्यक्ति को बोलने की अनुमति दूंगा। इसके बाद ओम बिरला भड़क गए और उन्होंने राहुल गांधी को फटकार लगाई।
संसद में राहुल गांधी को स्पीकर ओम बिरला ने लगाई डांट
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
