समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 5 फरवरी। जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के बाद अधिकांश लोग घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
झटकों से अफरा-तफरी का माहौल
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने सभी जगहों से नुकसान की सूचना देने को कहा है। साथ ही लोगों को सुरक्षित रहने और प्राथमिकता के आधार पर सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने उपराज्यपाल से की फोन पर बात
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन कर केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उपराज्यपाल ने मामले की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री को दी।
5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से हिला जम्मू कश्मीर
Previous Articleजानिएं भाजपा सांसद ने ओवैसी को क्यों बताया देशभक्त?
Next Article ई-श्रम पोर्टल पर 25 करोड़ कामगार पंजीकृत
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
