समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली 23 फरवरी। यूक्रेन में चल रहे वर्तमान संकट और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच राजस्थान सरकार यूक्रेन में बसे प्रवासी राजस्थानियों और वहां पर पढ़ाई कर रहे राजस्थान के विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए नियमित रूप से निगरानी रख रही है।
राज्य सरकार ने प्रवासी राजस्थानियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि प्रवासी राजस्थानियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और यूक्रेन में भारतीय दूतावास के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवासियों की हरसंभव मदद करेंगें।
श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार राजस्थानियों कि देश-विदेश में सुरक्षा को लेकर सचेत है तथा यूक्रेन में वर्तमान में जो हालात चल रहे हैं, उससे प्रभावित जो भी प्रवासी राजस्थानी वापस आना चाहता है उसकी हर संभव सहायता की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यूक्रेन संकट से प्रभावित कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 और टेलीफोन नंबर 0141-2229091, 2229111 तथा ईमेल rajfound_raj@nic-in और मोबाइल नंबर 08306009838 पर सीधा संपर्क कर सकते हैं।
यूक्रेन से प्रवासी राजस्थानियों की सुरक्षित वापसी के लिए श्री धीरज श्रीवास्तव नोडल अधिकारी नियुक्त
Previous Articleयोगी आदित्यनाथ ने सपा की तुलना रावण से की
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
