समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7मार्च। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से आ रही कमी के बीच सक्रिय मामलों की संख्या 55 हजार से नीचे हो गयी है वहीं पिछले 24 घंटे में 4362 नए मामले दर्ज किये गये और 66 मरीजों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 9620 लोग कोरोना से ठीक होने से इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,23,98,095 तक हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 5324 घटकर 54,118 रह गई है। वहीं, इस महामारी से 66 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,15,102 तक पहुंच गया है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत, रिवकरी दर 98.68 फीसदी और सक्रमण दर 0.13 फीसदी बनी हुई है।
कोविड अपडेट: देश में कोरोना के नए मामलों से मिली राहत, सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर हुई 55 हजार
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
