समग्र समाचार सेवा
रायपुर , 7 मार्च। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से शुरू थिंक बी के माध्यम से जुड़े नवाचारी व्यवसायियों ने भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल से पाचक लड्डू निर्माता किशन बघेल, साफ्टवेयर डिजायनर प्रांजल मिश्रा, मार्केटिंग मैनेजर हितेश कुमार, फ्रेगनेंस निर्माता ऋत्विक चौबे तथा बस्तर हस्तशिल्प कला में नवाचारी प्रयोग के साथ ही इसके विक्रय को बढ़ाने के लिए आधुनिक सूचना तकनीकी को शामिल करते हुए लोका बाजार शाॅपिंग पोर्टल का संचालन करने वाले युवा आयुष श्रीवास्तव ने भेंट की। राज्यपाल द्वारा नारियल और गुड़ से बने पाचक लड्डू के स्वाद की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों से विद्यार्थियों के प्रेरित होने के साथ ही हमारा समाज भी लाभान्वित होगा।
इस दौरान संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज, कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
राज्यपाल से थिंक बी के नवाचारी व्यवसायियों ने की भेंट
Next Article नीरज के स्वागत में सड़क पर उतरी एनआईटी की जनता
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
