Site icon Samagra Bharat News website

सीएम भगवंत मान की कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्य में 25000 सरकारी नौकरियों को दी मंजूरी

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ, 19मार्च। पंजाब में आज भगवंत मान की नई कैबिनेट बनकर तैयार हो गई है, फिलहाल, मान की कैबिनेट के 10 मंत्रियों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली है, हालांकि अभी और सात कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे. चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में 10 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी की तरफ से चयनित सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

 

शपथ ग्रहण के बाद सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। आज दोपहर दो बजे से सीएम मान के नए कैबिनेट की पहली बैठक जारी है जो काफी अहम बताई जा रही है, इसमें कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
सीएम भगवंत मान की कैबिनेट की पहली ही बैठक में बड़ा ऐलान किया गया है. कैबिनेट ने एक महीने में 25000 सरकारी नौकरियां निकालने का ऐलान किया है।

पजाब के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है.अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में युवाओं का भरोसा वापस लाया है. हमें फिर से महाराजा रणजीत सिंह का पंजाब बनाना है. हम पंजाब को नया मॉडल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि 2024 को लोकसभा के चुनाव में हमारी पार्टी जीतेगी और अरविंद केजरीवाल देश के पीएम होंगे।

Exit mobile version