समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2अप्रैल। व्हाट्सएप ने शुक्रवार को कहा कि उसने नए आईटी नियमों, 2021 के अनुपालन में फरवरी महीने में भारत में 1,426,000 अनैतिक और नियम तोड़ने वाले अकाउंट्स को बैन कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने जनवरी में 1,858,000 व्हाट्सएप अकाउंट्स को बैन कर दिया था। कंपनी ने कहा कि उसे देश से एक ही महीने में 335 शिकायतें मिलीं और उनमें से 21 पर जनवरी में कार्रवाई की गई।
व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आईटी नियम 2021 के अनुसार, हमने फरवरी 2022 महीने के लिए अपनी 9वीं मासिक रिपोर्ट प्रकाशित की है। उन्होंने कहा कि जैसा कि नवीनतम मासिक रिपोर्ट में दर्ज किया गया है, व्हाट्सएप ने फरवरी के महीने में 14 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कंपनी ने कहा कि साझा किए गए डेटा में व्हाट्सएप द्वारा 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच दुरुपयोग का पता लगाने के ²ष्टिकोण का उपयोग करके प्रतिबंधित भारतीय खातों की संख्या पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें इसके रिपोर्ट फीचर के माध्यम से यूजर्स से प्राप्त नकारात्मक प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए की गई कार्रवाई भी शामिल है।
नए आईटी नियम 2021 के तहत, 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी।
व्हाट्सएप ने बैन किए 14 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जानें क्या है कारण
Previous Articleगुजरात में केजरीवाल संग पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे रोड शो
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
