| समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 अप्रैल। अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (पीएनपी) के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। पीएनबी कल यानी 4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करने जा रहा है। पीएनबी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल से चेक भुगतान के लिए वेरिफिकेशन जरूरी होगा। बता दें कि इस नियम के बाद अगर कंफर्मेशन नहीं हुआ तो चेक वापस भी किया जा सकता है। पीएनबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी जानकारी पीएनबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में ट्वीट किया है। बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है, “4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम प्रणाली अनिवार्य होगी। यदि ग्राहक बैंक ब्रांच या डिजिटल चैनल के जरिए ₹10 लाख और उससे ऊपर चेक जारी करते हैं तो पीपीएस कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। ग्राहकों को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना पड़ेगा।” अधिक जानकारी के लिए पीएनबी के ग्राहक इस नंबर 1800-103-2222 या 1800-180-2222 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। जानें क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम? पॉजिटिव पे सिस्टम एक प्रकार से फ्रॉड को पकड़ने वाला टूल है। इस सिस्टम के तहत कोई भी जब चेक जारी करेगा तो उसे अपने बैंक को पूरी डिटेल देनी होगी। इसमें चेक जारी करने वाले को एसएमएस, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल बैंकिंग के जरिए इलेक्ट्रॉनिकली चेक की डेट, बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, कुल अमाउंट और अन्य जरूरी जानकारी बैंक को देनी होगी। इस सिस्टम से चेक से पेमेंट जहां सुरक्षित होगा, वहीं क्लियरेंस में भी कम समय लगेगा। इसमें जारी किए गए फिजिकल चेक को एक जगह से दूसरी जगह घूमना नहीं पड़ता है। यह काफी आसान और सुरक्षित प्रोसेस है। |
पीएनबी से जुड़े खाताधारक ध्यान दें! कल से बदल रहा यह बेहद जरूरी नियम
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
