| समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 अप्रैल। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 117 में से 92 सीटें जीतकर राजनीतिक में धमाका करने वाली आम आदमी पार्टी पड़ोसी हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी विस्तार की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में आप खासतौर से केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर है। इस बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता कर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि अगले कुछ महीनों में भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर उनके स्थान पर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जयराम ठाकुर पूरी तरह से नाकाम हो चुके हैं। भाजपा डरी अरविंद केजरीवाल माडल आफ गवर्नेंस से मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता में यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल माडल आफ गवर्नेंस से भाजपा का डर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के बाद पंजाब भी आम आदमी पार्टी के पास आ जाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात को लेकर भाजपा परेशान है। बता दें कि इस साल के अंतिम महीनों में दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी दोनों ही राज्यों में मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है। आप को मिले जनता के समर्थन से भाजपा तनाव में बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा को निशाने पर लेते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात और हिमाचल प्रदेश गए तो वहां उन्हें जनता का जो समर्थन मिला, उसे देखकर भाजपा ज्यादा तनाव में आ गई है। इसी डर की वजह से भाजपा अपने साढ़े चार साल पुराने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बदलने जा रही है, हमारे विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि भाजपा बहुत जल्द ऐसा करने जा रही है। जयराम ठाकुर बहुत ही नाकारा और असफल सीएम दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बहुत ही नाकारा और असफल सीएम हैं, उन्होंने कोई स्कूल नहीं बनाया, कोई अस्पताल नहीं बनाया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारा कहना है कि भाजपा चाहे जो कर ले, अब अपनी साढ़े चार साल की नाकामी को छिपा नहीं पाएगी, मुख्यमंत्री बदलने से जनता वापस भाजपा को ही वोट नहीं देगी, हिमाचल की जनता अब आम आदमी पार्टी को ही सत्ता देना चाहती है। |
जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को हिमाचल का सीएम बनाएगी भाजपाः सिसोदिया
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
