| समग्र समाचार सेवा
वॉशिंगटन, 7 अप्रैल। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की छोटी बेटी साशा ओबामा वाइट हाउस का ऐशो-आराम छोड़ आजकल एक रेस्तरां में काम कर रही हैं। मैसाचुसेट्स के मार्थाज वाइनयार्ड में स्थित नैन्सी नाम का यह रेस्तरां अपने लजीज सीफूड्स के लिए काफी मशहूर है। 15 साल की साशा इस रेस्तरां में फूड सर्व करने का काम कर रही हैं। वहीं भारतीय राष्ट्रपति की बेटी भी गुप्त पहचान के साथ एयरलाइंस में काम कर रही हैं। सुबह की शिफ्ट में 4 घंटे काम करती हैं बॉस्टन हेरल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक नैन्सी रेस्तरां में साशा सुबह की शिफ्ट में 4 घंटे काम करती हैं और इस दौरान वह रेस्तरां की यूनिफॉर्म, ब्लू टी-शर्ट और खाकी ट्राउजर, पहने नजर आती हैं। साशा की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वह वह कम्प्यूटर में कस्टमर्स के ऑर्डर फीड करते हुए दिख रही हैं। काउंटर पर काम करने के अलावा साशा वेट्रेस का भी काम करती हैं और साथ ही रेस्तरां की लंचटाइम ओपनिंग में भी मदद करती हैं। साशा की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई इस रेस्तरां में काम करते हुए भी साशा की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। वहां उनकी सुरक्षा में अमेरिकी सीक्रिट सर्विस के 6 एजेंट्स भी उनकी सुरक्षा में हर पल तैनात रहते हैं। इस रिपोर्ट पर वाइट हाउस ने तो कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन साशा की मां मिशेल ओबामा ने जरूर कहा कि वह अपनी बेटियों को एक नॉर्मल लाइफ देने की भरपूर कोशिश करती हैं। भारतीय राष्ट्रपति की बेटी भी एयर इंडिया में करती हैं काम एक ऐसा ही नाम भारतीय लकड़ी का है। जी हां देश के मौजूदा राष्ट्रपति की बेटी एयर इंडिया के साथ काम करती हैं। वह देश की अग्रणी एयरलाइन ‘एयर इंडिया’ में फ्लाइट अटेंडेंट थीं। उन्होंने कई वर्षों से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका जैसे दूर देशों में ‘एयर इंडिया’ बोइंग 777 और 787 एयरक्राफ्ट पर फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम किया। 5.4′ लंबी इस लड़की का पूरा नाम नाम स्वाति कोविंद है। ‘एयर इंडिया‘ के अधिकारियों को नहीं पता था अभी तक ‘एयर इंडिया’ के अधिकारियों को भी इस बारे में पता नहीं था। न तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और न ही उनकी बेटी स्वाति कोविंद ने इस मामले का खुलासा किया। लेकिन यह अब कोई रहस्य नहीं है…क्योंकि ‘एयर इंडिया’ टाटा को सौंप दी गई है। इस तथ्य को जानने पर, वर्तमान टाटा अधिकारियों ने स्वाति कोविंद को फ्लाइट अटेंडेंट के पद से ‘एयर इंडिया’ कार्यालय के आंतरिक मामलों के विभाग में स्थानांतरित कर दिया है। यह फैसला सुरक्षा के कारणों की वजह से लिया गया है। |
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
