| समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 11 अप्रैल। मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी के दिन निकले जुलूस पर पथराव की घटना पर सरकार सख्त है। खरगोन हिंसा मामले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी सेंधवा और खरगोन दोनों जगह स्थिति सामान्य है। खरगोन में कर्फ्यू जारी है। एसपी के पैर में गोली लगी उन्होंने बताया कि एसपी के पैर में गोली लगी है, वो घायल हुए हैं। पुलिस के और 6 जवान घायल हुए हैं। घायलों में एक व्यक्ति गंभीर है, बाकि की स्थिति बेहतर है। मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा जिस घर से पत्थर आए, उन्हें पत्थर का ढेर बना देंगे। ‘जिस घर से पत्थर आए हैं, उन्हें पत्थर का ढेर बना देंगे‘ अपने चिर परिचित अंदाज में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जिस जिस घर से पत्थर आए हैं, उन्हें पत्थर का ढेर बनाया जाएगा। यह कार्रवाई सोमवार को ही होगी। गृहमंत्री ने कहा कि फिलहाल खरगोन में शांति है। हर जगह पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभी कर्फ्यू लगा हुआ है। सभी दंगाइयों को चिह्नित किया जा रहा है। मामले में अब तक 77 लोग गिरफ्तार किए जा चुके मामले में अब तक 77 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का किसी को कोई अधिकार नहीं है और ना ही हम किसी को बिगाड़ने देंगे। गृह मंत्री ने बताया कि खरगोन एसपी को गोली के छर्रे लगे हैं। साथ ही 6 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हैं। एक व्यक्ति शिवम शुक्ला के सिर में ज्यादा चोट आई है। बडवानी में कोई घायल नहीं है। वहां पर कर्फ्यू नहीं लगाया है। ‘कुछ लोग चुनाव की हार से आहत‘ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश का सांप्रदायिक वातावरण किसी को बिगाड़ने नहीं देंगे। कुछ लोग चुनाव की हार से आहत हैं। अभी पांच राज्यों के परिणाम से आहत हुए हैं। वो माहौल सुलगाने का काम कर रहे हैं। परिणामों से भी उन्हें समझ नहीं आ रहा कि देश क्या चाहता है। देश किस दिशा में जाना चाहता है। खरगोन में रविवार शाम को रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना हुई थी। घटना में पुलिसकर्मी सहित कुल 24 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती है। इसके अलावा बड़वानी के सेंधवा में भी जुलूस पर पथराव की घटना हुई थी। |
खरगोन हिंसा पर गृहमंत्री सख्त, कहा जिस घर से पत्थर आए, उन्हें पत्थर का ढेर बना देंगे
Next Article शाबाश मुमताज़ !!!!
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
