समग्र समाचार सेवा
पटना, 14 अप्रैल। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनायी।
दीदीजी फाउडेशन ने राजधानी पटना के कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डन स्थित संस्कारशाला में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनायी।इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की गयी।
इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) बिहार की अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा, हर साल 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में सम्मानित किया गया, क्योंकि उनकी अध्यक्षता में ही संविधान सभा ने दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान तैयार किया था। अंबेडकर जयंती को मनाने के पीछे का कारण जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में न्यायविद के समर्पण को याद करना है।बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें नमन! समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा।
समाजसेवी मिथेलेश सिंह ने बताया कि भारत के संविधान के निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर ने अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहेब की जयंती के मौके पर उनके अनमोल विचारों को जानकर अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। भारतीय संविधान के निर्माता, एवं ज्ञान के प्रतीक ’भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि वंदन।
दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में मनायी गयी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती
Next Article अब दो डिग्री एक साथ कर सकेंगे छात्रः यूजीसी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
