| समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी क्रम में शुक्रवार को ईडी की एंट्री हो चुकी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने ईडी को पत्र लिखकर मामले की जांच करने के लिए कहा। इसके साथ ही हिंसा के आरोपितों के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लिखा पत्र दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अंसार के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग के तहत कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इसके साथ ही पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंसार का कई बैंक खातों में पैसा जमा है और उसके पास कई संपत्तियां भी है, जिन्हें जुए के पैसे से खरीदा गया था। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ईडी से अंसार के तमाम खातों की जांच और सभी संपत्तियों का पता लगाने के लिए कहा गया है। विदेशी ताकतों से संबंधों की होगी जांच पुलिस का कहना है कि जांच होने के बाद ही खुलासा होगा कि आरोपित अंसार को विदेशी मुल्क या किसी आतंकी संगठन से तो फंडिंग नहीं हो रही थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ईडी को पत्र लिखकर कहा है कि जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपित अंसार के खिलाफ धन-शोधन निवारण अधिनियम यानी पीएमएलए के तहत कार्रवाई की जाए। हिंसा के मुख्य आरोपी असलम व अंसार हैं दरअसल, 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के धार्मिक जुलूस के दौरान जहांगीरपुरी हिंसा हुई थी। इसमें मुख्य आरोपी असलम व अंसार हैं। जिन्होंने शोभायात्रा के दौरान पथराव व फायरिंग की थी। हिंसा के दौरान आठ पुलिस कर्मियों और एक नागरिक सहित नौ लोग घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया था कि मुख्य आरोपी अंसार और असलम को 15 अप्रैल के दिन निकने वाली शोभा यात्रा के बारे में जानकारी पहले से थी। दिल्ली पुलिस ने पांच के खिलाफ लगाई है रासुका दरअसल, जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपितों को खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए कई आरोपितों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया गया था । दिल्ली पुलिस ने इसके लिए गृहमंत्रालय से अनुमति मांगी थी, जो मिल गई। ध्यान देने की बात है कि गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही साफ कर दिया था कि देश की राजधानी में हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई एक नजीर बनेगी। जिन आरोपितों पर रासुका लगाई गई उनमें अंसार, सलीम, सोनू उर्फ इमाम उर्फ यूनुस, दिलशाद और आहिर है। |
जहांगीरपुरी हिंसा की जांच में कूदी ईडी, मनी लान्ड्रिंग के तहत होगी कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
