समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अप्रैल। भारत में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले चौबीस घंटों में संक्रमण के नए मामलों में 17 फीसदी बढ़े है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार आज बुधवार को देश में एक दिन के भीतर 2,927 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ये संख्या कल मंगलवार को 2,483 थी।
इसके साथ ही अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 4,30,65,96 पर जा पहुंचा है. इनमें 16,279 एक्टिव केस हैं. मंत्रालय के मुताबिक बीते चौबीस घंटे में 2,252 लोग ठीक भी हुए हैं और 4,25,25,563 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. भारत में कोविड रिकवरी रेट अभी 98.75 फीसदी पर बना हुआ है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 27 अप्रैल सुबह आठ बजे तक देशभर में 1,88,19,40,971 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं. जिनमें 21 लाख से ज्यादा खुराक पिछले चौबीस घंटे में दी गईं।
कोविड अपडेट- भारत में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना के मामलें, एक दिन में मिले 2,927 नए संक्रमित
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
