समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ, 4मई। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन मिलन चंडीगढ़ द्वारा, श्री दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 27, बी चंडीगढ़ में 3मई को विशाल भंडारे का आयोजन प्रातः भगवान् का अभिषेक पूजन के पश्चात किया गया। जिसमे भारी संख्या में लोग सम्मलित हुए एवं धर्म का लाभ लिया।
भण्डारे में जैन एवं अजैन लगभग 3000 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर जैन मिलन चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री धर्म बहादुर जैन ,महामंत्री श्री संत कुमार जैन ,कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार जैन, श्री हरीश जैन , श्री करुण कुमार जैन , श्री रमेश कुमार जैन ,श्री इन्दरमल जैन , डॉक्टर सर्वेश जैन , श्री अशोक कुमार जैन ,श्री कुलबीर जैन , श्री राजीव जैन ,श्री भारत भूषण जैन ,श्री किशोरी लाल जैन एवं श्री कैलाश जैन आदि जैन समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे तथा सभी ने इस पुण्य के कार्य में तन मन धन से अपना सहयोग दिया।
इस अवसर पर श्री सत्य पाल जैन (पूर्व सांसद ) अडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया भी विशेष रूप से उपस्तिथ रहे। महामंत्री श्री संत कुमार जैन ने इस पुण्य के कार्य में सभी के तन मन धन से सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा लोगों का धन्यवाद किया।
Previous Articleराज्यपाल अनुसुईया से इस्पात मंत्रालय भारत सरकार के सचिव संजय सिंह व डॉ शर्मा ने की भेंट
Next Article 🙏🚩भक्त और भगवान🙏🚩
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
