समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14मई। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 14 मई को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में सीजन का 61वां मैच खेला जाएगा। हैदराबाद 11 में से 5 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में सातवें पायदान पर मौजूद है, जबकि केकेआर ने 12 मुकाबले में ठीक इतनी ही जीत हासिल की है। यह टीम 8वें पायदान पर मौजूद है। दोनों टीमें इस मैच को अपने नाम कर प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखना चाहेगी।
लगातार पांच मैचों में जीत के बाद लगातार चार हार से सनराइजर्स की आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है. उसे प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखने के लिए बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे. केकेआर प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के केवल दो मैच बचे हुए हैं और इनमें जीत से भी वह 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी, जो कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिये पर्याप्त नहीं हो सकते क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) 12 मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष चार में बने हुए हैं।
Kolkata Knight Riders Full Squad for IPL 2022: वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), सुनील नरेन, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव, सैम बिलिंग्स, एरोन फिंच, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने , बाबा इंद्रजीत, अनुकुल रॉय, शिवम मावी, प्रथम सिंह, अभिजीत तोमर, अमन हकीम खान, अशोक शर्मा, रमेश कुमार, हर्षित राणा.
Sunrisers Hyderabad Full Squad for IPL 2022: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जगदीश सुचित, शशांक सिंह, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, फजलाक फारूकी, मार्को जानसेन, अब्दुल समद, सुशांत मिश्रा, रोमारियो शेफर्ड , प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, टी नटराजन, श्रेयस गोपाल, रविकुमार समर्थ, सीन एबॉट.
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
