समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 16मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अब फिल्म निर्माता बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। वायकॉम18 स्टूडियोज के सपोर्ट से अपने प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स के साथ तापसी ने फिल्म ‘धक धक’ की शूटिंग शूरू कर दी है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है जिसमें अभिनेत्री फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा और संजना सांघी, अलग-अलग बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक से तापसी ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है. पोस्टर में नजर आ रही सभी अभिनेत्रियां फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं।
बता दें कि फिल्म ‘धक धक’ चार महिलाओं के इर्द- गिर्द घुमती कहानी है। फिल्म में फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा और संजना सांघी मुख्य भूमिका में हैं। ‘धक धक’ तापसी, प्रांजल खंडड़िया और आयुष माहेश्वरी द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म पारिजात जोशी और तरुण दुडेजा द्वारा सह-लिखित और तरुण दुडेजा द्वारा निर्देशित है।
सामने आया फिल्म ‘धक धक’का फर्स्ट लुक, बुलेट की सवारी करती दिखीं फातिमा, रत्ना, दीया और संजना
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
