समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18मई। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैजल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। सूत्रो के मुताबिक अनिल बैजल ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। अनिल बैजल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी है और अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में गृह सचिव के पद पर रह चुके हैं। दिनांक 31 दिसंबर 2016 को दिल्ली केंद्र शासित राज्य के 21 वें उप राज्यपाल के पद का कार्य भार ग्रहण किया था।
नजीब जंग के बाद वह दिल्ली के एलजी बने थे। उन्हें दिसंबर 2016 में उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। प्रशासन को लेकर अकसर उनके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद रहते थे।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
