समग्र समाचार सेवा
नोएडा, 18मई। नोएडा फेज-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स में कंपनी के बाहर उस वक्त हडकंप मच गया जब सीवर में सफाई करने के लिए उतरे दो कर्मचारियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फेज-2 थाना प्रभारी ने बताया कि होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित सी-17 कपड़ा कंपनी के सामने सोमवार शाम बुलंदशहर के गांव बादशाहपुर निवासी 30 वर्षीय सोनू सफाई करने के लिए सीवर के अंदर चला गया। इसी बीच वह सीवर में बन रही जहरीली गैस की चपेट में आ गया। गैस के प्रभाव में आने से सोनू बेसुध होकर सीवर में गिर गया। जब अंदर कोई हलचल नहीं हुई तो दूसरे कर्मचारी ने झांककर देखा तो सोनू बेहोश पड़ा था। इस पर एटा के गांव चपराई सिकंदरपुर निवासी 46 वर्षीय श्याम बाबू सोनू को बचाने के लिए सीवर में उतर गया।
वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और बेसुध हो गया। दोनों के बेसुध होने पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जैसे-तैसे सीवर से बाहर निकाला गया। फिर उन्हें कुलेसरा स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। श्याम बाबू की हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक सफाईकर्मियों के परिजनों को इसकी सूचना दी।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
