समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19मई। बुधवार शाम हल्की बारिश के बीच करीब छह बजे रानाचट्टी के पास अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निचले हिस्से में भूस्खलन हुआ और इसके कारण हाईवे का करीब 15 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा हिस्सा धंस गया है। ये भूस्खलन यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे के पास हुआ है। इसकी वजह से यहां से केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं, बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है. बसों के जरिये जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आने वाले 1200 और बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर जाने वाले लगभग तीन हजार यात्री बड़कोट और स्यानाचट्टी के बीच फंस गए हैं।
जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सड़क के धंसने की वजह से लंबा जाम लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि राणाचट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम हाईवे सुचारु करने में जुटी हुई है। पहाड़ी को काटकर सड़क को चौड़ा किया जाना है। लेकिन सड़क के ऊपरी तरफ चट्टान होने के कारण इसमें अभी समय लगेगा, इसलिए बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए गुरुवार शाम तक रास्ता तैयार होने की संभावना है।
जिस स्थान पर हाईवे भूस्खलन की चपेट में आया है, वहां हाईवे सुचारु करने में समय लगेगा। क्योंकि सड़क को चौड़ा करने के लिए पहाड़ी से कठोर चट्टान काटने में समय लगने की संभावना है. इसके साथ ही भूस्खलन की जद में आई सड़क की दीवार लगाने में भी लंबा समय लगेगा।
बड़कोट के थाना निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि राना चट्टी से जानकीचट्टी के बीच बड़कोट लौटने वाली 24 बड़ी बसें और 17 मिनी बसें फंसी हैं. इन्हें जानकीचट्टी, खरसाली, फूलचट्टी, कृष्णाचट्टी, हनुमानचट्टी पड़ाव पर रोका गया है सड़क सुचारु होने पर ही यात्रियों की बसें निकल पाएंगी।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
