समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19मई। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतारृ चढ़ाव का दौर जारी है। इसी बीच स्वास्थय मंत्रालय में कोरोना के ताजा अपडेट दी है। जिसके मुताबिक पिछले 24 घंटों में 2,364 नए मामले सामने आए है और 10 लोगों की मौत हुई है। बीते चौबीस घंटों में 2,582 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,25,89,841 है। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 191.79 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 15,419 है। सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.50 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.55 प्रतिशत है। अब तक 84.54 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,77,570 जांच की गई।
कोविड-19 अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में मिले 2,364 नए मरीज, 10 लोगों की हुई मौत
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
