समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19मई। माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मुंबई दौरे के दौरान भारतीय नौसेना पी8I लंबी दूरी की समुद्री टोही पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान की उड़ान भरी।
बता दें कि ये एयरक्राफ्ट लॉग रेंज सर्विलांस यानी टोही एयरक्राफ्ट है। पी-8 आई विमान में उड़ान के दौरान रक्षा मंत्री ने मिशन के दौरान P8I की निगरानी और इसकी सर्च और रेस्क्यू क्षमता के बारे में जानकारी ली।
इससे पहले उन्होंने दो स्वदेशी फ्रंटलाइन युद्धपोतों आईएनएस सूरत और आईएनएस उदयगिरी को लॉन्च किया।
उड़ान के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना में मेरा विश्वास कई गुना बढ़ गया है। भारतीय नौसेना देश को सुरक्षित रखने में पूरी तरह सक्षम है। मुझे भारतीय नौसेना की क्षमताओं को करीब से अनुभव करने का मौका मिला है। मुझे सीएनएस एडमिरल आर. हरि कुमार और स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर सुदीप ने विमान के बारे में विस्तार से बताया।
मिशन के दौरान, लंबी दूरी की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, इमेजरी इंटेलिजेंस, एएसडब्ल्यू मिशन और अत्याधुनिक मिशन सूट एवं सेंसर को नियोजित करने वाली खोज और बचाव क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।
2013 से आरंभ करके पी8I विमानों के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारतीय नौसेना के लगातार निगरानी कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इस उड़ान के लिए उड़ान दल में दो पायलट और तीन महिला अधिकारियों सहित सात नौसेना वायु संचालन अधिकारी शामिल थे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के पी8I विमान से अरब सागर के ऊपर भरी उड़ान
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
