समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 20मई। सुप्रीम कोर्ट के ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने के फैसले के बाद चुनाव की तैयारी भी तेज हो गई है। पंचायत चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव आयोजित होंगे। पंचायत चुनाव में आरक्षण की पहली अधिसूचना आज जारी होगी।
प्रदेश सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच गुरुवार को बैठक हुई। इसके बाद सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण तय करने का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसकी अधिसूचना शुक्रवार यानी आज जारी की जाएगी। आरक्षण की प्रक्रिया 25 मई तक पूरी करनी होगी। इसके साथ ही आरक्षण के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट आदेश के अनुसार 50% से ज्यादा आरक्षण की सीमा नहीं होगा। सबसे पहले एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षण तय होगा। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव का भी कार्यक्रम जारी करेगा। निकाय चुनाव की शुरुआत जुलाई के प्रथम सप्ताह हो सकती है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ट्रांसफर के निर्देश दिए, पिछले चार साल में तीन साल एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया है। इसके तहत डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, सीईओ जिला पंचायत, सीएमओ, नगर निगम आयुक्त समेत कई अधिकारी हटेंगे।
पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारी, 15 हजार से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
