समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21मई। भारत में इन दिनों कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों और लोगों द्वारा बरती गई सावधानियों के कारण अब धीरे-धीरे भारत की स्थिति कोरोना को लेकर अन्य देशों के तुलना में नियंत्रित है। जनता भी अब धीरे धीरे कोरोना को लेकर काफी सजग हो गई।
स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 2,323 नए मामले सामने आए है। बीते चौबीस घंटों में 2,346 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,25,94,801 है।
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 192.12 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,996 है। सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत है।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.47 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.51 प्रतिशत है। अब तक 84.63 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,99,382 जांच की गई।
कोविड-19 अपडेट: शुक्रवार को मिले कोरोना के 2,323 नए मरीज, 2,346 लोग हुए स्वस्थ
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
