समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 23मई। सोशल मीडिया की दुनिया में केदारनाथ शब्द सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। केदारनाथ में श्रद्धालुओं के अलावा यूट्यूबर और ब्लॉगर की भी भीड़ लगी हुई है जिनकी वजह से समस्याएं खड़ी हो रही हैं। अब इस समस्या पर मंदिर समिति कड़ा रुख अपनाने की फिराक में है।
उत्तराखंड में चारो धाम में हर दिन हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा यात्री केदरनाथ धाम पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम पर लगने वाली इस भीड़ में एक बड़ी संख्या यूट्यूब पर और ब्लॉगर की भी है जिन्हें यहां आसानी से देखा जा सकता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ की तुलना में केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है जिसके कारण अब केदारनाथ धाम सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है। अब यह आस्था के केंद्र के साथ-साथ टीआरपी कमाने वालों का साधन बनता जा रहा है। आस्था के केंद्र इन धामों पर आने वाले यूट्यूब पर और ब्लॉगर से समस्याएं भी खड़ी हो रही हैं।
बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि धाम में हो रही समस्या को देखते हुए बद्रीनाथ के साथ-साथ केदारनाथ में यूट्यूबर और ब्लॉगर पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है।
केदरनाथ में ब्लॉगर और यूट्यूबर पर लग सकता है बैन, जानें क्या है कारण
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
