समग्र समाचार सेवा
पटना, 25मई। बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर एक जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी दलों के नेता शामिल होंगे। बिहार के शिक्षा मंत्री और जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक सीएम सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में शाम चार बजे से होगी। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि इसमें सभी दलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विजय चौधरी ने बताया कि इस संबंध में सभी दलों से बातचीत हो चुकी है। बता दें कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सियासत गर्म है।
जातीय जनगणना को लेकर राज्य से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला भी है। उस दौरान केंद्र सरकार ने फिलहाल की स्थिति में जातीय जनगणना कराने से इंकार करते हुए इतना कहा था कि राज्य अपने स्तर से जातीय जनगणना करा सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा बिहार में जातीय जनगणना कराने की घोषणा की थी. नीतीश की घोषणा के बाद राजद ने भी इसका समर्थन किया है।
बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर एक जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी जानकारी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
