समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25मई। उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में हुई बारिश की वजह से लोगों को तपती और झुलसाती गर्मी से फिलहाल राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इन राज्यों में बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी गर्मी से राहत जारी रहेगी, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवा की वजह से लोगों को लू वाली गर्मी नहीं सताएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों से कई राज्यों में हो रही बारिश में आज से कमी आने लगेगी. यूपी, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ ही जगहों पर बारिश होगी. वहीं, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, तेलंगाना गोवा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।बिहार और गुजरात के भी कई जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार में बुधवार को भी तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. इस दौरान बारिश और ठनका गिरने की भी आशंका है।
मौसम केंद्र, रांची ने झारखंड के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी है।
मध्य प्रदेश में आज, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तराखंड में भी आज बादल छाए रहेंगे. यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार-यूपी-राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में होगी बारिश, चिलचिलाती गर्मी से राहत
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
