समग्र समाचार सेवा गुवाहाटी, 30मई। असम में मुस्लिमों सहित छह धार्मिक समुदायों को अल्पसंख्यक होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने दी. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद महंत ने मीडिया से कहा कि मंत्रिमंडल ने मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने का फैसला किया है और इसी के अनुरूप नियमों पर काम होगा. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डोलू चाय बागान में काम करने वालों के 1263 परिवारों को 12.63 करोड़ रुपये की राशि सिल्चर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने में सहयोग करने के लिए सद्भावना राशि के तौर पर देने का फैसला किया गया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार को सहयोग के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी.
राज्य सरकार का अहम फैसला, असम में मुस्लिमों सहित छह धार्मिक समुदायों को मिलेगा अल्पसंख्यक होने का प्रमाण पत्र
Previous Articleभारतीय रेलवे ने कैंसल की 372 ट्रेनें, ऐसे चेक करें पूरी जानकारी
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
