समग्र समाचार सेवा
कानपुर, 4जून। कानपुर में शुक्रवार को हुई नमाज के बाद यहां हिंसा भड़क गई. इस हिंसा मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड जफर हयात को गिरफ्तार कर लिया है. जफर पर आरोप है कि हिंसा भड़कने से पहले उसने भड़काऊ पोस्टर लगाए थे. साथ ही इस मामले में अबतक 35 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और 500 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है.
खबरों की मानें तो पीएम मोदी और राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर जफर हयात ने बंद की अपील की थी. साथ ही विवादित पोस्टर भी लगाए थे. इसके बाद जुमे की नमाज के लिए वहां भीड़ जुटी और हिंसा शुरू हो गई. हालांकि जफर के परिवारवालों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में हयात ने अपने बयान को वापस लेने का ऐलान किया था. साथ ही बंद की अपील को भी वापस ले लिया था. परिजनों का कहना है कि हयात को फंसाया गया है. पुलिस ने ठीक तरीके से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है.
पुलिस ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा एक टीवी शो में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इसके विरोध में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद मुसलिम समुदाय के लोगों के जबरन दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया तो परेड़, नई सड़क और यतीमखाना इलाके में झड़प शुरू हो गई. बता दें कि इस झड़प में खूब पथराव किया गया है और 40 पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हो गए हैं.
कानपुर हिंसा: मुख्य आरोपी जफर हयात गिरफ्तार, 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
