समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 जून। केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पीएफ की ब्याज दर घटाने का फैसला किया गया है, जिसका नौकरीपेशा लोगों की बचत पर असर होगा। केंद्र के इस फैसले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है और इसे जनता के खिलाफ फैसला बताया है।
राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने घर का पता लोक कल्याण मार्ग कर लिया लेकिन लोगों के कल्याण का काम वो नहीं कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ईपीएफओ के पीएफ पर ब्याज दर घटाने से जुड़ूी खबर को शेयर करते हुए लिखा- घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता। प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए ‘महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ’ मॉडल को लागू किया है। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री के घर की सड़क पर रेसकोर्स नाम से पहचानी जाती थी, जिसे 2016 में 7 लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था।
ब्याज दर 40 साल में सबसे कम केंद्र सरकार ने पीएफ की ब्याज दर घटाने का फैसला किया गया है। पहले यह 8.5 फीसदी था, जिसे मार्च में ईपीएफओ ने 8.1 फीसदी कर दिया गया। अब मोदी सरकार ने इस कटौती को मंजूरी दे दी है। पीएप पर यह ब्याज दर पिछले 40 सालों में सबसे कम है। 1977-78 में ईपीएफओ ने 8 फीसदी का ब्याज दिया था। उसके बाद से यह हमेशा 8.25 फीसदी या उससे अधिक रही है.
घर का पता लोक कल्याण कर लेने से लोगों का भला नहीं होता- राहुल गाधी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
