समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5जून। देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 4,270 नए मामले सामने आए। जबकि इस दौरान 2,619 लोग स्वस्थ हुए और5 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 194.09 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 24,052 है। सक्रिय मामलों की दर 0.06 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.73 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,26,28,073 है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.03 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.84 प्रतिशत है। अब तक 85.22 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,13,699 जांच की गई।
कोविड: भारत में कोरोना के 4270 नए मामले, एक्टिव केस 24 हजार के पार
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
