समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जून। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण उद्यमिता संस्थान को फर्जी संगठन बताया है। ग्रामीण उद्यमिता संस्थान झूठा दावा करता रहा है कि वह ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में काम करने वाला संगठन है। यह संस्थान उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में विभिन्न पदों के लिए फर्जी भर्ती प्रक्रिया चला रहा था। ग्रामीण विकास मंत्रालय के बयान में आज कहा गया कि यह संगठन आवेदकों से धन ऐंठने के उद्देश्य से बनाया गया है। मंत्रालय को मिली शिकायतों के आधार पर यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसा कोई भी संगठन ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबद्ध नहीं है। मंत्रालय ने आम जनता को इस संबंध में सतर्क रहने की सलाह दी है। सभी आवेदकों को सलाह दी गई है कि केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों की वेबसाइट के लिए केवल जीओवी डॉट इन पर ही विश्वास करें। डॉट कॉम या किसी अन्य वेबसाइट अथवा फर्जी लिंक पर भरोसा ना करें।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण उद्यमिता संस्थान को बताया फर्जी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
