समग्र समाचार सेवा
छिन्दवाड़ा, 18जून। गत दिवस मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के ग्राम रोहनाकला के रहने वाले भारतीय सेना के जवान श्री भारत यदुवंशी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शहीद जवान के पिता ओमप्रकाश तथा भाई श्री नारद यदुवंशी से दूरभाष पर चर्चा कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को संबल प्रदान किया। सुश्री उइके ने कहा कि ग्राम रोहना और छिन्दवाड़ा जिले के लिए यह गौरव की बात है कि देश की रक्षा करते हुए यहां के नौजवान ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनके बलिदान को मैं नमन करती हूं। मैं उनके परिवार को भी नमन करती हूं जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया, जो भारतमाता की रक्षा के काम आया। राज्यपाल ने परिजनों से कहा कि इस दुखद घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं और हमेशा रहेंगे।
देश की रक्षा करते हुए यहां के नौजवानों के बलिदान को मैं नमन करती हूं- राज्यपाल उईके
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
