समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 2जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने योगी 2.0 के 100 दिन पूरे होने पर राज्य की जनता को तोहफा दिया है. उत्तर प्रदेश में जारी मुफ्त राशन योजना को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा. बताते चलें कि इससे पहले मुफ्त राशन योजना को 26 मार्च को तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था. अभी तीन महीनों की अवधि खत्म हुई ही थी कि सरकार ने एक बार फिर इसे तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योगी सरकार आगामी 4 जुलाई को दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरा कर रही है. ऐसे में मुफ्त राशन योजना को 30 सितंबर तक जारी रखने का फैसला लिया गया है.
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश वालों के लिए योगी सरकार ने अंत्योदय योजना के तहत 30 जून तक मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी. योजना के तहत कार्ड धारकों को 35 किलो राशन दिया जाता है. राशन में गेहूं, चावल, चीनी, दाल और नमक आदि सबकुछ रहता है. राज्य सरकार की इस योजना के अलावा उत्तर प्रदेश में पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत भी मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है.
यूपी सरकार ने 100 दिन पूरे होने पर जनता को दिया नायाब तोहफा, मुफ्त राशन योजना की अवधि को तीन महीनों के लिए बढ़ाया
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
