Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, फ्लाईओवर पर दौड़ लगा रहे 5 युवकों को कार ने रौंदा, 2 की मौत

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 3जुलाई। हरियाणा के पलवल में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सुबह केजीपी फ्लाईओवर पर साइड में दौड़ लगा रहे 5 युवकों को एक कार ने कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

कार के चालक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने कहा है कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। मरने वाले लड़के पेलक गांव के रहने वाले हैं। वे गांव के ही दोस्तों के साथ रोजाना दौड़ने के लिए जाते थे। घटना के बाद पेलक गांव में मातम का माहौल है।

Exit mobile version