समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जुलाई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं और आज उन्हें दोपहर दो बजे दिल्ली लाया जाएगा. उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है. बता दें कि सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के बाद लालू के कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार की अहले सुबह लालू की तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है.
डॉक्टरों ने लालू की हेल्थ बुलेटिन में बताया है कि लालू की तबियत में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. डॉक्टरों को लालू के मल्टी ऑर्गन फेलियर की चिंता सता रही है. मंगलवार को हालत में सुधार होने के बाद लालू को आईसीयू से बाहर लाया गया था. लेकिन, थोड़ी ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वापस उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया गया. डॉक्टरों की पूरी टीम लालू के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है.
लालू को कई तरह की बीमारियां हैं, जिसकी वजह से डॉक्टरों को उनके स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखनी पड़ रही है. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लालू को दिल्ली के एम्स में आज भर्ती कराया जाएगा.
लालू यादव की हालत स्थिर, आज एयर एंबुलेंस से लाए जाएंगे दिल्ली
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
