समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 11जुलाई। उत्तराखंड कांग्रेस में अंतर्कलह धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगा है. देहरादून में पिछले चार दशक से कांग्रेस के लिए काम कर रहे डॉक्टर आरपी रतूड़ी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. यही नहीं इस फैसले के फौरन बाद पार्टी में महिला विंग में महानगर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभालने वाली कमलेश रमन ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया. दोनों नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे. उत्तराखंड कांग्रेस के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है. ये प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष करन मेहरा के लिए ज्यादा बड़ा झटका है, जिनकी कार्यप्रणाली पर इसके बाद सवाल उठना तय है.
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान करन मेहरा को सौंपी थी. पार्टी ने एक युवा चेहरे के रूप में करन मेहरा को जिम्मेदारी दी और सबसे बड़ी चुनौती अंतर्कलह को खत्म करने का भी भरोसा जताया. हालांकि राज्य में पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद ने उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
मालूम हो कि गोवा में भी कांग्रेस को संकट का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में कांग्रेस विधायकों में टूट की आशंका जताई जा रही है. खबरों की मानें तो कांग्रेस के 9 विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं.
कांग्रेस को उत्तराखंड में बड़ा झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ा पार्टी का ‘हाथ’
Previous Articleनेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से 21 जुलाई को होगी पूछताछ
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
