समग्र समाचार सेवा
गाजियाबाद/ वैशाली, 16 जुलाई। नवीन हॉस्पिटल की ओर से डॉक्टर्स डे के मौके पर 1 जुलाई को शुरू किया गया। हेल्थ कैंप शुक्रवार को संपन्न हो गया। कैंप के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नवीन हॉस्पिटल्स ग्रुप के डायरेक्टर धनंजय तेवतिया ने कहा कि हम कम्यूनिटी हॉस्पिटल बनना चाहते हैं, ताकि जरूरतमंदों को जरूरी मेडिकल सुविधाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करा सकें। 15 दिन तक हॉस्पिटल में संचालित हेल्थ कैंप इसी प्रयास का हिस्सा है। उन्होंने कहा वैशाली, इंदिरापुरम के लोगों को आगे भी इस प्रकार की सेवाएं देते रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इंदिरापुरम गुरूद्वारे के प्रधान और ऑक्सीजन मैन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले गुरप्रीत सिंह रम्मी का धनंजय तेवितिया ने फूल भेंट कर स्वागत किया। रम्मी ने अपने संबोधन में कहा मानव मात्र की सेवा करना हमारा उद्देश्य है, हमारे लिए न कोई हिंदू है, न मुसलमान। हमारे लिए सब इंसान हैं। उन्होंने कोविड काल में इंदिरापुरम गुरूद्वारे पर ऑक्सीजन लंगर लगाकर करीब 16000 लोगों की जान बचाई। श्री रम्मी ने कहा हम डॉक्टर तो नहीं हैं लेकिन डाक्टरों की मदद से इंसानियत की सेवा का फर्ज निभाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा किसी भी मरीज के लिए डाक्टर भगवान के समान होता है और नवीन हॉस्पिटल की कम्यूनिटी के लिए बाउंडिंग काबिले तारीफ है। डॉ. सुशील खोखर ने कहा मानव सेवा हर डॉक्टर का धर्म होता है।
कार्यक्रम का संचालन नवीन हॉस्पिटल्स के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अनिल तोमर ने इंदिरापुरम गुरूद्वारे की मांग पर राउंड द क्लॉक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि गुरूद्वारे में मेडिकल टीम भेजनी होगी तो हम वह भी करेंगे। डा. तोमर ने बताया 1 से 15 जुलाई तक नवीन हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल कैंप का आसपास के ढाई सौ अधिक लोगों ने लाभ उठाया। कैंप में निशुल्क ओपीडी के साथ ही तमाम जांचों पर भी 20 से 25 प्रतिशत तक छूट दी गई। उन्होंने बताया 120 लोगों ने पैथोलॉजी और 104 लोगों की रेडियोलॉजी से संबंधित जांच की गईं। इतना ही एम्स में अपनी सेवाएं दे चुकीं डॉ. ख्याति शर्मा ने 66 लोगों को फिजियोथेरेपी से संबंधित सेवाएं प्रदान कीं। मेडिकल कैंप में हर्षित, अश्विनी और कुलदीप सिंह का विशेष सहयोग रहा।
15 days 15 दिन benefited Community Hospital Dhananjay Teotia Dr. Tomar Medical Camp more than two hundred and fifty people Purpose: Oxygen Man Rummy Service to Mankind उद्देश्य : ऑक्सीजन मैन कम्यूनिटी हॉस्पिटल डॉ. तोमर ढाई सौ से अधिक लोगों धनंजय तेवतिया मानव मात्र की सेवा मेडिकल कैंप रम्मी लाभ उठाया
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
