Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति ने अपनी व्यापक दूरदर्शिता और प्रीतिकर सादगी से संस्था का कदकाफी बढ़ाया- उपराष्‍ट्रपति नायडू

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जुलाई। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को नई दिल्ली में उप-राष्ट्रपति निवास में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनके परिवार के सदस्यों की दोपहर के भोजन में मेजबानी की।

कोविंद के खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए, नायडू का मानना था कि राष्ट्रपति ने अपनी व्यापक दूरदर्शिता और प्रीतिकर सादगी से संस्थान का कद काफी बढ़ाया। पिछले पांच वर्षों के अनेक सुखद यादगार पलों को याद करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए राष्ट्रपति कोविंद के साथ काम करना उनके लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है।

Exit mobile version